Objectives of School Disaster Management Plan-:
- The aim of school safety plan is to ensure the safety of students and staff during emergencies.
- To train and build awareness among students, staff and parents about disasters.
- To identify and manage hazards in the school.
- Prepare and respond to emergencies in the school.
- To mitigate the effects of disaster in the school.
Objectives of school disaster management plan
आपदाएं कभी भी बता कर नही आती और जब ये आती है तो हमारी सारी व्यवस्था को हिला देता है । विज्ञान अभी भी इन के आने के समय का आकलन पूर्ण रूप से नही कर पाया है। लेकिन यदि हम जागरूक नागरिक है और आने वाली चुनोतीयो के लिए एक योजना बना लेते है तो आपदाओ से होने वाले नुकसान को कम जरूर किया जा सकता है। राजकीय कन्या पाठशाला में वर्तमान में छात्राओं व सभी कर्मचारीयों की संख्या लगभग एक हजार है। यह पाठशाला शहर से भी सटी हुई है व यहाँ नए व पुराने चार भवन हैं। आपदा के समय हमारी पाठशाला की क्या योजना रहेगी, किस प्रकार से हम व्यवस्थित ढंग से आपातकाल में कार्य करेंगे, इसी बारे में कुछ सामग्री के प्रकाशन की आवश्यकता थी।
इसी उदेश्य की पूर्ति के लिए एक कार्य योजना बनाई गई। समय-समय पर पाठशाला में छात्राओं अध्यापको व अभिभावकों को मॉकड्रील भी करवाई गयी। पाठशाला की सभी इमारतों का व्योरा भी बनाया गया व अलग अलग सूचनाओं को सभी माध्यमों से एकत्रित करके इस लेखन सामग्री को तैयार किया गया है। उदेश्य ये है कि यह सामग्री सभी बच्चों तक पहुंचे व हम लगातार जागरूक रहे।
